Jharkhand : सावन सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, तस्वीरों में करें देवघर दर्शन

Shravani Mela2023: झारखंड के देवघर में सावन की पहली सोमवारी पर भक्तों का सैलाब उमड़ा है. हर-हर महादेव और जय बम भोले भंडारी से बाबा बैद्यनाथ मंदिर गुंजायमान है. मंदिर परिसर से लेकर पूरे देवघर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. तस्वीरों में आप भी बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करें.

Shravani Mela2023: सावन की पहली सोमवारी पर झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. राजकीय श्रावणी मेला 2023 की पहली सोमवारी को बोल बम और हर-हर महादेव से पूरा मंदिर गूंज उठा.

सरकारी पूजा के बाद तड़के 3 बजकर 55 मिनट से बाबा के भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करना शुरू किया. हर बार की तरह इस बार भी कांवरियों के लिए अरघा व्यवस्था ही की गयी है.

डाक बम को भी कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है. उन्हें भी आम कांवरियों की तरह कतारबद्ध होकर जलार्पण करना पड़ रहा है. वीआईपी और वीवीआईपी दर्शन पूरी तरह से बंद है.

हालांकि, शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था पहले की तरह कायम है. भक्त 500 रुपये का टिकट कटाकर शीघ्रदर्शनम का लाभ ले रहे हैं. सुल्तानगंज से कल 50 हजार से अधिक कांवरिया ने देवघर के लिए कांवर उठाया था.

उम्मीद जतायी जा रही है कि आज यानी सोमवार (10 जुलाई 2023) को बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में एक लाख से अधिक कांवरिया अपने आराध्य को जल चढ़ायेंगे.

कांवरियों एवं बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सहूलियत के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किये हैं. मंदिर प्रांगण में सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी है, ताकि भक्तों को कोई परेशानी न हो.

इतना ही नहीं, शिवलोक परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है. शिवलोक परिसर में भक्त भगवान भोले भंडारी की महिमा के बारे में जान पा रहे हैं. द्वादश ज्योतिर्लिंगों के बारे में भी इसमें प्रदर्शनी लगायी गयी है.

बता दें कि द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक बाबा बैद्यनाथ की महिमा बड़ी निराली है. वे अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं. इसलिए इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं. यह एकमात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिव के साथ शक्ति भी विराजमान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




