सारवां में ज्वेलरी दुकान से साढ़े चार लाख के आभूषण की चोरी

Updated at : 20 Feb 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
सारवां में ज्वेलरी दुकान से साढ़े चार लाख के आभूषण की चोरी

सारवां थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बीपी ज्वेलर्स की दुकान को बुधवार की देर रात को चोरों ने निशाना बनाया

विज्ञापन

सारवां. थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप बीपी ज्वेलर्स की दुकान को बुधवार की देर रात को चोरों ने निशाना बनाया. दुकानदार की मानें तो करीब साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात की चोरी हुई है. पीड़ित दुकानदार नवनीत पोद्दार ने बताया कि मंगलवार को अपनी ज्वेलरी की दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह जब दुकान खोलने आये तो कर्मियों ने बताया दुकान का सामना बिखरा पड़ा है. दुकान में चोरी की घटना हो गयी. जब भीतर जाकर देखा तो दुकान का सामान इधर-उधर बिखरे पड़े थे. बाद में पता चला दुकान के पीछे गेट के समीप की दीवार टूटा पड़ी, जिससे अज्ञात चोर दुकान में वेंटिलेटर तोड़कर प्रवेश किया था. दुकान की जांच करने पर चांदी की मूर्ति, चांदी की थाली, चांदी का लोटा, चांदी का सिक्का के अलावा विभिन्न प्रकार के चांदी से बने गहने आदि लगभग साढ़े चार किलो के चांदी के सामान गायब पाये गये, जिसकी कीमत लगभग साढ़े चार लाख बतायी. उधर, घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ जांच को पहुंचे व दुकान का जायजा लिया व दुकानदार से जानकारी ली. दुकानदार ने बताया कि सीसीटीवी में तीन अज्ञात चोरों की तस्वीर कैद है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. दुकानदार ने बताया कि इसके पूर्व भी दो बार चोरी का प्रयास किया था, जिसकी लिखित जानकारी थाने को दी गयी थी. इसके पूर्व दो सप्ताह पहले मनीगढ़ी मोड़ पर प्रेम पोद्दार के ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चालीस हजार से अधिक के सोने चांदी के जेवर की चोरी कर ली गयी थी, जिसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गयी थी. पांच फरवरी को बाराटांड़ बस स्टैंड में शंभु प्रसाद राय की दुकान में पांच फरवरी को एक लाख छह हजार की चोरी कर ली गयी थी. चोर लगातार घटना को अंजाम बेखौफ दे रहा है जो पुलिस के लिए चुनौती बन गयी है. पीड़ित दुकानदार की ओर से थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola