वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न हुई भुखमरी की स्थिति
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 09 May 2026 9:14 PM
शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : दिलीप राय
सारठ बाजार. ट्रेजरी घोटाले के कारण शिक्षकों के वेतन भुगतान में गंभीर बाधा उत्पन्न हो गयी है, जिससे कई शिक्षक पिछले दो महीनों से वेतन से वंचित हैं. उनके सामने आर्थिक संकट और जीविका चलाने की चुनौती खड़ी हो गयी है. झारोटेफ के प्रांतीय मीडिया प्रभारी सह एकीकृत गृह जिला स्थानांतरण शिक्षक संघ के प्रदेश प्रभारी दिलीप कुमार राय ने बताया कि इंकमटैक्स संबंधी कारणों से फरवरी माह में शिक्षकों को केवल आंशिक वेतन ही मिल पाया था, जबकि मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक जारी नहीं किया गया है. वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को बच्चों की फीस, घर-परिवार के खर्च और अपने माता-पिता की दवाइयों की व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अधिकांश शिक्षक पूरी तरह से वेतन पर निर्भर रहते हैं, ऐसे में लगातार दो माह से भुगतान रुकने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गयी है. इसके साथ ही विभागीय कार्यों के निष्पादन में भी आर्थिक संकट बाधा बन रहा है. दिलीप कुमार राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिक्षकों का लंबित वेतन शीघ्र जारी करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










