मजदूर दिवस पर इंटक निकालेगी रैली

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मजदूर दिवस पर इंटक निकालेगी रैली

मजदूर दिवस पर होने वाली रैली को लेकर इंटक नेताओं ने की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में मजदूर दिवस के उपलक्ष्य पर रैली निकाले जाने को लेकर इंटक नेताओं ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में इंटक नेताओं ने ग्रामीणों को रैली की तैयारी के बारे में चर्चा की. साथ ही मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के सुग्गा पहाड़ी, हरिनडूबा, मंझली टांड़, बड़की टांड, आस्ता समेत अन्य गांवों का दौरा कर रैली में भाग लेने की मनरेगा कर्मी महिलाओं व पुरुषों से अपील किया. इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि एक मई को मजदूर दिवस पर मधुपुर प्रखंड के पटवाबाद के फौजी चौक से रैली निकल कर रेलवे फाटक तक जायेगा. मौके पर देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी, महिला कांग्रेस की सलमा बीवी, चरकी बीवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola