पोषण ट्रैकर में बच्चों के वजन व लंबाई एंट्री करें : सीडीपीओ

Updated at : 22 Feb 2025 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
पोषण ट्रैकर में बच्चों के वजन व लंबाई एंट्री करें : सीडीपीओ

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को सीडीपीओ नीतू कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में शनिवार को सीडीपीओ नीतू कुमारी ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में बेहतर ढंग से आंगनबाड़ी संचालन केंद्र में नमातिक मातृ वंदना योजना, भवन, पेयजल, शौचालय समेत अन्य समस्याओं की समीक्षा की. वहीं, सीडीपीओ ने कहा कि सेविकाएं सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं के बारे में अपने पोषक क्षेत्र के महिलाओं व किशोरियों को जानकारी दें, जिससे योजनाओं से लोग लाभ ले सके. कहा कि मुख्यमंत्री बेटी बहन, स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना व मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाओं का फायदा उठा सके. उन्होंने सेविकाओं को बेहतर आंगनबाड़ी संचालन को लेकर कई जानकारी उपलब्ध करायी. सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सेविकाएं प्रधानमंत्री मातृ वंदना के अंतर्गत लाभुकों की पंजीकरण एवं प्रथम किस्त के दावे के लिए आवेदन का ऑनलाइन करें. साथ ही 9 से 14 वर्ष तक किशोरियों की रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराये. साथ ही केंद्र संचालन में हो रही समस्या जैसे भवन, पेयजल, शौचालय जैसी समस्याओं की भी समीक्षा कर इसकी रिपोर्ट सेविकाओं को विभाग को देने की बात कही. वहीं, सेविकाओं को समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, बच्चों की मापी और वजन हर माह करें और पोषण ट्रैकर में एंट्री करें. उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई रखने और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का भी निर्देश दिया. मौके पर पर्यवेक्षिका प्रियंका कुमारी, सालंती हेंब्रम, टिंकू दास, अशोक मांझी समेत दर्जनों सेविकाएं मौजूद थे. ——————– सीडीपीओ ने किया सेविकाओं के साथ की मासिक समीक्षा बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola