आपसी विवाद में पति ने पत्नी की कुदाल से मार कर हत्या की, बेटे ने पिता के खिलाफ मामला कराया दर्ज

Updated at : 07 Feb 2022 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में पति ने पत्नी की कुदाल से मार कर हत्या की, बेटे ने पिता के खिलाफ मामला कराया दर्ज

jharkhand news: देवघर के राजदाहा गांव में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी फुलमनी देवी की कुदाल से मारकर हत्या कर दी. इस मामले में उसके पुत्र बाबूलाल ने मामला दर्ज कराया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी हेमंत को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

Jharkhand Crime news: देवघर जिला अंतर्गत बुढ़ैई थाना क्षेत्र के राजदाहा गांव में हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी फुलमनी देवी की कुदाल से मारकर हत्या कर दिया. हत्या की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों ग्रामीण समेत पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, आरोपी हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है मामला

घटना के संबंध में आरोपी हेमंत सोरेन के पुत्र बाबूलाल उर्फ बाबू सोरेन ने पुलिस को बताया कि गत 6 फरवरी की रात को खाना खाने के समय माता- पिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों नोंक-झोंक करने लगे. इसी कारण 7 फरवरी की रात करीब 2 बजे के आसपास घर में रखे कुदाल के पीछे भाग से उसके पिता हेमंत सोरेन ने मां फुलमनी को सिर में मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

पिता ने मां की हत्या की

बाबूलाल ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह जब उसकी नींद खुली, तो मां को नहीं देख कर उसे जगाने गया. वहां देखा कि मां के बांयी आंख के ऊपर गंभीर चोट है. पास में ही एक कुदाल रखा था जिसमें खून लगा हुआ था. इसके बाद उन्होंने अपने पिता हेमंत सोरेन से पूछने पर बताया कि उसने ही रात को कुदाल से मार दिया था जिसके कारण खाट पर ही सोये अवस्था में उसकी पत्नी की मौत हो गयी.

Also Read: डायन बिसाही के नाम पर गुमला के रामपुर में लाठी से पीटकर वृद्ध की हत्या, शव को कुआं में फेंका
आरोपी पिता हेमंत सोरेन गिरफ्तार

बाबूलाल ने बताया कि उसके पिता हमेशा झगड़ा कर मां व घरवालों को परेशान करते रहते हैं. पुलिस ने अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है. शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Posted By: Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola