पंचायत समिति की बैठक में वार्षिक कार्य योजना की दी गयी स्वीकृति

Updated at : 19 Feb 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में वार्षिक कार्य योजना की दी गयी स्वीकृति

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीवी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत समिति विकास योजना के निर्माण के लिए पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीवी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत समिति विकास योजना के निर्माण के लिए पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत समिति को उपलब्ध राशि के बारे पृच्छा किये जाने पर पंचायती राज पदाधिकारी भुवनेश्वर यादव द्वारा समिति को बताया गया कि 15 वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना निर्माण के लिए 6480130 रुपये अनुदान मद में प्राप्त होने वाले हैं, जिसमें नियमानुसार टायड एवं अनटायड मद में योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाना है. योजना की स्वीकृति दी गयी, जिसे 28 फरवरी तक पोर्टल पर अपलोड कर फ्रीज करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ शशि संदीप सोरेन, उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, पंसस साजिद अंसारी, मुस्तफा अंसारी, साजरा खातुन, चंपिया देवी, हलीमा खातुन, निशापति मरांडी, नीलम कुमारी, जाबीर खान, राजेंद्र मंडल, जैनब खातून आदि मौजूद थे. —————- वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंचायत समिति विकास योजना के निर्माण के लिए पंचायत समिति की हुई बैठक टायड एवं अनटायड मद में कराया जायेगा योजनाओं का क्रियान्वयन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola