पति पर दूसरी शादी करने का आरोप, केस दर्ज

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर में दहेज में बुलेट व नकद नहीं मिलने पर पति ने की दूसरी शादी

विज्ञापन

मधुपुर. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के बरमसिया की 25 वर्षीय विवाहिता ने पति पर प्रताड़ित करने व दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत नोकी सलैया गांव में हुई थी. शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक ठाक रहा. कुछ महीनों के बाद उसका पति व ससुराल वाले दहेज के रूप में नकदी और बुलेट की मांग करने लगे. उन्होंने बताया कि उसके पिता दहेज देने में समर्थ नहीं थे. जिसके कारण उसके साथ बराबर मारपीट व गाली गलौज ससुरालवाले करने लगे. उन्होंने बताया कि दहेज नहीं देने पर उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया है. विवाहिता की शिकायत पर महिला थाना में दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. वहीं, महिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola