औचक निरीक्षण में नहीं मिले स्वास्थ्य कर्मी, मांगा स्पष्टीकरण

पालोजोरी के स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बंद रहने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह ने प्रखंड के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया
पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्रों के बंद रहने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह ने प्रखंड के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण में बसमत्ता व चौधरीनवाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र में ताला लटका मिला. जबकि तालगढ़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र में एक एएनएम अनुपस्थित मिली. इस दौरान प्रभारी ने उपकेंद्र में मौजूद सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ वहां उपलब्ध दवाओं को भी देखा. साथ ही पंजियों आदि की भी जांच की. मौके पर मौजूद सीएचओ सावित्री तिग्गा व एएनएम को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाये. इसके उपरांत प्रभारी ने तालगढ़ा व इसके आसपास के गांवों में एमडीए कार्यक्रम का भी मॉनिटरिंग किया. उन्होंने ग्रामीणों से दवा खाने के बारे में जानकारी ली. साथ ही कहा कि जिन्होंने भी दवा का सेवन नहीं किया है. वे इसका सेवन जरूर करें.
संबंधित कर्मी को किया गया शोकॉज : प्रभारी
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं खुलती है. सोमवार को तीन केंद्रों का निरीक्षण किया गया. इसमें से दो केंद्र बसमत्ता व चौधरीनवाडीह बंद मिला. इन केंद्रों में एक से ज्यादा कर्मी पदस्थापित है. ऐसे में केंद्र बंद होना गंभीर बात है. स्वास्थ्य उपकेंद्र में पदस्थापित कर्मी को शोकॉज किया गया है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को लिखा जायेगा.
————-प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निरीक्षण में बसमत्ता व चौधरीनवाडीह स्वास्थ्य उपकेंद्र मिला बंद
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




