हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

मारगोमुंडा प्रखंड के पिपरा गांव के हज यात्री हैं शामिल

विज्ञापन

मधुपुर. हज यात्रियों का पहला जत्था शनिवार को मधुपुर रेलवे स्टेशन से शनिवार को रवाना हुआ. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पहुंचकर हज यात्रियों को विदाई देने आये और उनके सुरक्षित सफर के लिए दुआएं की. जत्थे में कुल पांच हज यात्री शामिल है. जिनमें एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं. मारगोमुंडा प्रखंड के पिपरा निवासी अब्दुल लतीफ अंसारी उनके धर्मपत्नी अंजुम आरा, महुआडाबर के अरकम खान, मधुपुर के लखना मोहल्ला निवासी प्रोफेसर खुर्शीद आलम व मो जाहिद शामिल है. सभी हज यात्री पहले कोलकाता जायेंगे, जहां से वे हवाई मार्ग से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे. मौके पर हाजी इसरार अयूबी, हाजी रिजवान अयूबी, हाजी इलियास अयूबी, हाजी अब्दुल शकूर निजामी, मौलाना हाफिज व कारी हाजी मोहम्मद खुर्शीद आलम मिस्बाही, मौलाना मुबाशिरूल इस्लाम नूरी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, जीशान अख्तर, अजीम शादाब, नायाब अख्तर, हाजी वसीम, अधिवक्ता सोहेल अख्तर, हाजी तस्लीम, अरशद मधुपुरी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola