नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में गिरिडीह की टीम रही विजयी

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में गिरिडीह एलेवन व लार्ड्स क्रिकेट एकेडमी धनबाद के बीच मैच खेला गया.
मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को गिरिडीह एलेवन व लार्ड्स क्रिकेट एकेडमी धनबाद के बीच मैच खेला गया. इसमें गिरिडीह एलेवन ने धनबाद को 32 रनों से हराया. टॉस जीतकर गिरिडीह एलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी. गिरिडीह की ओर से मो. चांद ने 31 व सुमित यादव ने नाबाद 23 रन बनाये. वहीं, धनबाद के मानता घोष ने सर्वाधिक दो विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए धनबाद की पूरी टीम 19.2 ओवर में 97 रन पर ही ऑलआउट हो गयी. धनबाद की ओर से मानता घोष ने 25 व रोशन ने 18 रन की पारी खेली. गिरिडीह के सुमित कुमार ने तीन बल्लेबाज को आउट किया. उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में मो. कौशल शेख व रौशन यादव ने रहे. नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में हिस्सा ले रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




