महाशिवरात्रि पर निकली जायेगी भव्य शिव बारात, शिव गण व भूत प्रेत होंगे बाराती

बारात में भूतप्रेत, नंदी भृंगी, शिव गण व ब्रास बैंड होगा आकर्षण का केंद्र
पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. इसको लेकर सभी जगहों पर महाशिवरात्रि पूजा कमेटी शिव बारात व विशेष पूजन को लेकर सक्रियता से जुटी है. पालोजोरी बाजार स्थित शिवालय के अलावा बगदाहा, फतेहनाथ शिव मंदिर, फाड़ासिमल, खागा, बदियामोड़ सहित आसपास के गांवों में भव्य शिव बारात व झांकी निकालने की तैयारी में जुटी हुई है. पालोजोरी पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि में भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी-भृंगी, भूतप्रेत व शिव गणों के साथ जरमुंडी का ब्रास बैंड आकर्षण का केंद्र होगा. शिव बारात में आकर्षक साज-सज्जा के साथ बारात निकाली जायेगी. इसको लेकर कलाकारों का चयन कर लिया गया है. शिव बारात के उपरांत रात्रि में विशेष पूजन का आयोजन होगा. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. वहीं, पूजा कमेटी द्वारा शिव मंदिर परिसर को रंग-रोगन के उपरांत आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है. पूजा व बारात को भव्य स्वरूप देने के लिए पूजा कमेटी जी जान से जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




