बिना हेलमेट पहन बाइक चलाने वालों को पुलिस ने पहनायी माला, ट्रैफिक नियम के पालन की दी हिदायत

Published by : BALRAM Updated At : 10 Apr 2025 8:51 PM

विज्ञापन

मधुपुर के मारगोमुंडा क्षेत्र के लहरजोरी-मारगोमुंडा रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और बिना हेलमेट पहने चालकों का स्वागत कर माला पहनायी. वहीं ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूक भी किया.

विज्ञापन

मारगोमुंडा . थाना क्षेत्र के लहरजोरी- मारगोमुंड़ा सड़क पर गुरुवार को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने माला पहनाकर कर जगह-जगह स्वागत किया. बताया जाता है कि एसपी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों के हेलमेट आदि की जांच की गयी. जांच के दौरान बगैर हेलमेट पहने वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया, साथ ही भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत भी दी गयी. मौके पर थाना प्रभारी तरुण बाखला ने ट्रैफिक नियमों को पालन करने को लेकर वाहन चालक को आवश्यक जानकारी दी. बताया कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें. बताया कि हेलमेट पहनने से सुरक्षा मिलती है. सड़क यातायात के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. वहीं कई कार चालकों को भी रोक कर वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया. वहीं बताया कि बाइक चलाते समय चालक और पीछे बैठे हुए व्यक्ति को भी हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए. इस दौरान कई बाइक चालक डर भी गये. लेकिन पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाइक चलाने के लिए जागरूक किया. मौके पर पुलिस के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola