ePaper

Deoghar News : नंदन पहाड़ पर फैले कचरे की हुई सफाई

Updated at : 02 Jan 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : नंदन पहाड़ पर फैले कचरे की हुई सफाई

नगर निगम की ओर से पर्यटन स्थल नंदन पहाड़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. कर्मियों ने नंदन पहाड़ के चारों ओर फैले कचरे का उठाव किया,

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : नगर निगम की ओर से पर्यटन स्थल नंदन पहाड़ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इसमें सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में चार वार्ड जमादार व 30 सफाई कर्मियों को सफाई कार्य में लगाया गया. कर्मियों ने नंदन पहाड़ के चारों ओर फैले कचरे का उठाव किया, जिसे पछियारी कोठिया में फेंका गया. इस संबंध में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने बताया कि नववर्ष पर नंदन पहाड़ पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ी थी. यहां पिकनिक मनाने के दौरान नंदन पहाड़ के चारों ओर पॉलीथिन, दोना-पत्तल, कागज आदि कचरा पसर गया था. निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चला कर दो ट्रैक्टर प्लास्टिक, डिस्पोजल ग्लास व अन्य कचरा का उठाव किया. उन्होंने कहा कि निगम की ओर से शहर को क्लीन रखने के लिए हमेशा अभियान चलाया जाता है. उन्होंने शहर के लोगों से देवघर को स्वच्छ व सुंदर रखने में मदद देने की अपील की. उन्होंने कचरे को सड़क किनारे कूड़ेदान में डालने की सलाह दी.हाइलाइट्स – नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान – अभियान में लगाये गये थे चार वार्ड जमादार व 30 सफाई कर्मी -पहाड़ के चारों ओर पसरी थी पॉलीथिन व पत्तल-दोना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola