Deoghar News : रिवॉर्ड के नाम पर ठगी, क्रेडिट कार्ड से की गयी ₹29,889 की ऑनलाइन शॉपिंग

नगर थानांतर्गत जलसार रोड स्थित ससुराल में रह रहे गिरिडीह जिले के पीहरा गांव निवासी अजय कुमार यादव के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है.
देवघर. नगर थानांतर्गत जलसार रोड स्थित ससुराल में रह रहे गिरिडीह जिले के पीहरा गांव निवासी अजय कुमार यादव के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है. अजय को फोन कर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड में पांच हजार रुपये का रिवार्ड मिलने का झांसा दिया गया. ठगों ने विश्वास में लेकर उससे क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल्स हासिल कर ली. इसके बाद अजय के क्रेडिट कार्ड से दो बार में कुल 29,889 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गयी. यह घटना 16 जुलाई की बतायी जा रही है. पीड़ित अजय को मामले की जानकारी तब हुई, जब उसके मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग का मैसेज आया. हड़बड़ाहट में जब उसने अपना खाता चेक किया, तो पाया कि 40,000 रुपये की लिमिट में से 29,898 की खरीदारी की जा चुकी है. घटना की जानकारी मिलते ही अजय संबंधित थाना पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी. उसने बताया कि ठगों ने रिवार्ड के बहाने उसकी पूरी कार्ड डिटेल्स पूछ ली थी. पीड़ित ने साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशीष कुंदन
आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










