झारखंड : देवघर से रांची के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

Updated at : 27 Mar 2023 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : देवघर से रांची के लिए फ्लाइट सेवा शुरू, एयरपोर्ट पर यात्रियों का हुआ भव्य स्वागत

देवघर से रांची के सीधी विमान सेवा शुरू हुई. पहली फ्लाइट से 28 यात्री देवघर पहुंचे, वहीं देवघर से 32 यात्री रांची रवाना हुआ. उद्घाटन फ्लाइट से देवघर पहुंचने पर यात्रियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. फ्लाइट के लैंड करते ही वाटर सैल्यूट दिया गया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची से देवघर एयरपोर्ट के लिए सोमवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गयी. सोमवार को रांची से पहली फ्लाइट 28 यात्रियों को लेकर देवघर पहुंची तथा देवघर से 31 यात्रियों को लेकर रांची के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी. रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली फ्लाइट 6ई 7964 सोमवार को दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरकर एक घंटे में शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंची, जबकि देवघर एयरपोर्ट से शाम 4:45 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे रांची पहुंची. उद्घाटन फ्लाइट से देवघर पहुंचने पर यात्रियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. फ्लाइट के लैंड करते ही वाटर सैल्यूट दिया गया. इसके बाद सभी यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया. साथ ही यात्रियों से एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों की ओर से केक कटवाया गया.

धीरे-धीरे बढ़ने लगी अन्य जगहों की कनेक्टिविटी

बता दें कि देवघर एयरपोर्ट से अन्य जगहों के लिए कनेक्टिविटी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. इससे पहले रविवार की सुबह 11:15 बजे उद्घाटन फ्लाइट 12 लोगों को लेकर पटना के लिए उड़ान भरी. देवघर से पटना की दूरी एक घंटे में तय कर करेगी.

Also Read: Deoghar Airport: देवघर से पटना के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, आज से रांची के लिए भी उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

दूसरे शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने के लिए हैं प्रयासरत : डायरेक्टर

रांची से पहुंचे देवघर पहुंचे यात्रियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देवघर से रांची सीधी फ्लाइट मिल जाने से काफी सुविधा हुई है. एक घंटे में रांची से देवघर पहुंचना सपने जैसा है. देवघर एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढींगरा ने बताया कि बाबा नगरी देवघर से लगातार अलग-अलग शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है. इससे यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है. पहले देवघर एयरपोर्ट से कोलकाता और दिल्ली के लिए फ्लाइट की सुविधा थी. अब रविवार से पटना और सोमवार को रांची के लिए भी सीधी हवाई यात्रा शुरू हो गयी. जल्द ही बेंगलुरू समेत अन्य शहरों के लिए भी यहां से सीधी हवाई सेवा की शुरुआत करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola