ePaper

मधुपुर : मिसरना गांव में 19.50 लाख की डकैती का मामला दर्ज

Updated at : 17 Oct 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर : मिसरना गांव में 19.50 लाख की डकैती का मामला दर्ज

गृहस्वामी के बयान पर दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के मिसरना गांव में गुरुवार की रात हुए डकैती मामले में पुलिस ने गृहस्वामी सीताराम मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना के संबंध में गृहस्वामी ने पुलिस को बताया कि वे अपने घर में रात साढे आठ बजे बैठे थे. इसी क्रम में अचानक एक आदमी उसके घर आया और उसके पुत्र के संबंध में पूछताछ की और बताया कि उसे पैसे देना है. बात करते हुए वह अंदर घुस गया और उसके पीछे लगभग आठ और लोग हथियार लेकर घुस आये और उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया. इस दौरान उनके पत्नी के साथ भी मारपीट की. बदमाशों ने आठ माह की उसकी पोती को भी गोली मारने की धमकी दी. हो हल्ला सुनकर जब उसका पुत्र घर के उपरी तल से नीचे आने लगा तो बदमाशों ने उस पर पिस्टल तान दिया और नीचे आने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद सभी अपराधी लूटपाट करने लगे. इस दौरान उसे और उसकी पत्नी को किचन में बंद कर दिया. बताया कि बदमाशों ने अलमीरा तोड़कर साढ़े बारह लाख नकद व सात लाख का जेवरात लूट लिया. लूटपाट की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी. बताया कि कुछ बदमाशों का चेहरा ढका हुआ था. डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी सफेद रंग बोलेरो वाहन में भाग निकला. वहीं, घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन करने में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola