बूथ टैगिंग के साथ अंतिम रेंडमाइजेशन का काम पूरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 8:35 PM
सामान्य प्रेक्षक उपस्थिति में पोलिंग पार्टी व माइक्रो आब्जर्वर को बूथ के साथ टैगिंग कर अंतिम रेंडमाइजेशन कार्य पूरा किया गया.
प्रमुख संवाददाता, देवघर : विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग 20 नवंबर को होनी है. निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त देवघर के सामान्य प्रेक्षक एल लेंबाऋतिक, सारठ विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक अनिल सुचारी व मधुपुर विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक लाठकर श्रीकेश बालाजी राव की उपस्थिति में पोलिंग पार्टी व माइक्रो आब्जर्वर को बूथ के साथ टैगिंग कर अंतिम रेंडमाइजेशन कार्य पूरा किया गया. इसके बाद जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी ने उन सभी पोलिंग पार्टी और माइक्रो ऑब्जर्वर को बूथ के साथ टैग करते हुए थर्ड रेंडमाइजेशन किया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विशाल सागर, डीडीसी, आरओ देवघर, मधुपुर और सारठ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक सूचना विज्ञान पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










