Deoghar news : 13 मार्च को होगा देवघर व मधुपुर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन

Updated at : 20 Feb 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : 13 मार्च को होगा देवघर व मधुपुर में वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वार्डवार वोटर लिस्ट के विखंडीकरण का काम अंतिम चरण में है. निर्वाचन आयोग से मिली सूची के अनुसार देवघर में 1,80,691 व मधुपुर में वोटरों की संख्या 47,204 है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देवघर नगर निगम और मधुपुर नगर परिषद चुनाव के लिए वोटर लिस्ट का विखंडीकरण का काम अंतिम चरण में है. बीएलओ के द्वारा वार्ड वार वोटर लिस्ट का विखंडीकरण कार्य किया जा रहा है. विखंडीकरण का कार्य समाप्त होने के बाद 13 मार्च को देवघर नगर निगम व मधुपुर नगर परिषद के वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा. 13 मार्च से 20 मार्च तक प्रकाशित वोटर लिस्ट में दावा-आपत्ति लिया जायेगा. निर्वाचन आयोग से उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार देवघर नगर निगम में 1,80,691 वोटरों की संख्या है, जबकि मधुपुर नगर परिषद में 47,204 वोटरों की संख्या है. मधुपुर में ओबीसी की गणना का काम पूरा कर 18 फरवरी को वार्ड वार ओबीसी के वोटर की संख्या का प्रकाशन कर दिया गया है. इसमें मधुपुर बीडीओ द्वारा प्रखंड कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय में दावा-आपत्ति लिया जा रहा है. देवघर नगर निगम में ओबीसी वोटरों की गिनती का काम अंतिम चरण पर है. तीन दिनों के अंदर निगम क्षेत्र में वार्डवार ओबीसी वोटरों की संख्या की सूची तैयार कर ली जायेगी. नगर निकाय चुनाव को लेकर परिवहन कोषांग, कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, इवीएम कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, मीडिया कोषांग सहित कुल 11 कोषांगों में प्रभारी भी नियुक्त कर दिया गय है. देवघर नगर निगम चुनाव में एसी को निर्वाची पदाधिकारी व मधुपुर में एसडीओ निर्वाची पदाधिकारी के लिए नाम आयोग को भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola