क्रिकेट में बादशाह इलेवन ने सफेद इलेवन संघरा को हराया

Updated at : 22 Feb 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट में बादशाह इलेवन ने सफेद इलेवन संघरा को हराया

मधुपुर प्रखंड के लेड़वा खेल मैदान में युवा क्लब सिमरातरी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड के लेड़वा खेल मैदान में युवा क्लब सिमरातरी के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सफेद इलेवन सिमरा व बादशाह इलेवन के बीच खेला गया. टॉस जीत कर सफेद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 89 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी बादशाह इलेवन की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइलन मैच जीत लिया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. विजेता व उपविजेता टीम को प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने पुरस्कृत किया. मौके पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट युवाओं का पसंदीदा खेल है. युवाओं को खेल में भी करियर बना सकते है. खेल में हार जीत लगी रहती है. हारे हुए टीम को निराश नहीं होना चाहिए. मौके पर शशि कुमार दास, असरफ शेख, ताजउद्दीन शेख, इसराज शेख, हदीश शेख, निसार शेख, सफीक शेख, सोयब आलम, कैलाश दास, विजय दास आदि खेल प्रेमी मौजूद थे. —————— क्रिकेट प्रतियोगिता में बादशाह इलेवन ने सफेद इलेवन संघरा को किया पराजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola