ePaper

हेल्थ काउंसेलिंग : पीसीओडी, थाइराइड और स्ट्रेस से घट रही प्रजनन क्षमता : डॉ उल्लासीता

Updated at : 17 Jul 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ काउंसेलिंग : पीसीओडी, थाइराइड और स्ट्रेस से घट रही प्रजनन क्षमता : डॉ उल्लासीता

डॉ उल्लासीता ने कहा कि भारत में हर छह में से एक महिला बांझपन की शिकार हो रही हैं. दरअसल, पीसीओडी, थाइराइड, स्ट्रेस, अधिक उम्र में शादी होने प्रजनन शक्ति कम हो जाती है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : पुरुषों से अधिक महिलाओं में स्वास्थ्य को प्रति सजग रहने की जरूरत हैं, क्योंकि महिलाओं को हर माह स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजरना पड़ता है. अक्सर महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देती हैं और ऐसी लापरवाही से गंभीर बीमारी हो सकती है. इसमें महिलाओं को मासिक धर्म, एनेमिक, सर्वाइकल, संक्रमण, गर्भधारण, डिलेवरी के बाद भी कई अन्य समस्याएं होती हैं. इसके अलावा यदि किसी को बच्चा नहीं हो रहा हैं, तो उसकी भी बड़ी समस्या है. इन सभी शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यह बात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ उल्लासीता उर्वशी ने कही. गुरुवार को प्रभात खबर की ओर से आयोजित हेल्थ काउंसेलिंग टॉक टू डॉक्टर में डॉ उल्लासीता ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनी और परामर्श दी. इस दौरान डॉ उल्लासीता ने कहा कि भारत में हर छह में से एक महिला बांझपन की शिकार हो रही हैं. दरअसल, पीसीओडी, थाइराइड, स्ट्रेस, अधिक उम्र में शादी होने प्रजनन शक्ति कम हो जाती है. हालांकि 30 से 35 प्रतिशत मामले में जिम्मेदार पुरुष भी होते हैं. उन्होंने कहा कि महिलाए आइयूआइ और आइवीएफ के माध्यम से संतान सुख ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि ससमय लड़कियों की शादी भी जरूरी होती है. यदि 35-38 वर्ष की उम्र के बीच शादी हुई है, तो एक साल के अंदर गर्भधारण पर विचार करें. यदि परेशानी हो तो चिकित्सक से जल्द से जल्द संपर्क करें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीबी वैक्सीन जरूर ले, ये वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित है.

लोगों के सवाल व डॉक्टर के परामर्श

सवाल : मेरी पत्नी की डिलेवरी हुए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन बीते छह माह से लगातार रक्तस्राव हो रहा है.

राजेश कुमार, देवघर

जवाब : हार्मोन की परेशानी हो सकती है, हालांकि पेट का सीटी स्कैन करा कर चिकित्सक से मिल कर इलाज करायें.

सवाल : मेरी पत्नी की उम्र 58 साल है, उनके पेट में अक्सर दर्द रहता हैं. मासिक के समय अधिक होता है, थाइराइड भी है.

जेसी शर्मा, गोड्डाजवाब: बच्चेदानी की परेशानी हो सकती है. पेट का अल्ट्रासाउंड करा कर चिकित्सक से मिलें. थाइराइड की दवा लेते रहें, साथ ही थाइराइड की जांच हर तीन से छह माह में जरूर करायें.

सवाल : आठ माह पहले सीजर से डिलेवरी हुई है, लेकिन पेट आज भी बड़ा लगता हैं, अंदर नहीं जाता है. जांच कराये, तो खून की कमी बतायी गयी.

अंकिता कुमारी, देवघर

जवाब: आयरन की दवा दें. दाल, अंडा व साग-सब्जी लें. खून की कमी को दूर करें. थोड़ा एक्सरसाइज करें, फैटी भोजन नहीं करें.

सवाल : करीब दो साल से पेशाब के रास्ते में जलन रहता हैं और दर्द भी रहता है. ठीक नहीं हो रहा है.

पूनम देवी, बैजनाथपुर

जवाब : पीसीओडी की पूरी जांच करायें. ऐसा संक्रमण से भी हो सकता हैं. किसी महिला चिकित्सक से मिलकर इलाज करायें, ठीक हो जायेगा.

सवाल : मेरी पत्नी की उम्र 40 साल है, उसे मासिक के दौरान पेट में नाभी के नीचे काफी दर्द रहता है. गैस भी रहता है.

कमल यादव, बैजनाथपुर

जवाब: पेट का अल्ट्रासाउंड करा कर किसी महिला चिकित्सक से मिलें. प्रोपर इलाज करायें. गैस की दवा सुबह खाली पेट लें.

सवाल: मेरी दो बच्चे हैं, आज भी मेरा मासिक समय पर नहीं होता है. हर माह कभी 15 दिन, तो कभी 20 दिन में ही हो जाता है.

पूजा कुमारी, गोड्डा

जवाब: बहुत बड़ी समस्या नहीं है. थाइराइड व खून की जांच करायें और चिकित्सक से मिले. कुछ दिन दवा चलेगी, तो ठीक हो जायेगा.

सवाल: मुझे थाइराइड हैं, दवा ले रहे हैं, लेकिन वेट बढ़ता ही जा रहा है. हर माह दो किलो वजन बढ़ जा रहा है.

खुशबू कुमारी, करौं

जवाब: हर माह वजन इतना बढ़ना सही नहीं हैं. थाइराइड की फिर से जांच करायें और किसी फिजीशियन डॉक्टर से मिले. कार्डियक और किडनी की जांच करायेंगे, इसके बाद इलाज किया जायेगा. फिलहाल लाइफ स्टाइल बदलें और डाइटिंग करें.

सवाल: शादी के चार साल हो चुके हैं, लेकिन बच्चा नहीं रूक रहा है. डॉक्टर ने कहा कि पीसीओडी और ट्यूब बंद है.

आकांक्षा, मधुपुर

जवाब: लेप्रोस्कॉपी से ट्यूब खोला जाता हैं, लेकिन परेशानी भी है. आइयूआइ या आइवीएफ ले सकती हैं. इससे कोई दर्द नहीं होता है.

सवाल: मेरी पत्नी का गर्भधारन के बाद 40 दिन में गर्भ खराब हो गया, सादा पानी भी जाता है.

मुन्ना यादव, मधुपुर

जवाब: यह पहली बार है, यदि दोबारा भी होता है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें. पूरी जांच करायें. इसके बाद ही बच्चे के बारे में सोचें.

सवाल: मेरी पत्नी का 18 माह पहले ही सीजर से बच्चा हुआ है और फिर से बच्चा ठहर गया है. बच्चे को रखना नहीं चाहते हैं.

शिव कुमार, देवघर

जवाब: खुद से कोई दवा को नहीं लें. किसी चिकित्सक से मिलकर प्रोपर जांच करायें. इसके बाद चिकित्सक के परामर्श के बाद ही कोई दवा लें. हाइलाइट्स

प्रभात खबर की टॉक टू डॉक्टर कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दिये परामर्श

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

RAJIV RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola