उर्स में अमन, शांति व भाईचारे का दिया संदेश

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
उर्स में अमन, शांति व भाईचारे का दिया संदेश

ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर फातिहा ख्वानी आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की 814 वीं छठी शरीफ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविवार को लखना मोहल्ला, मदीना मोहल्ला, खलासी मोहल्ला, इस्लामबाग तिलैया, नबी बख्श रोड, बेलपाड़ा, कमर मंजिल रोड, पटवाबाद, फतेहपुर, 52 बीघा आदि मोहल्ले में फातिहा ख्वानी व लंगर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान लखन मोहल्ला मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मुबाशीरुल इस्लाम नूरी, हाफिज व कारी तोहिद रजा ने ख्वाजा गरीब नवाज अजमेरी की जीवन यात्रा व सेवाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी शिक्षा आज भी समाज को सही रास्ता दिखाती है. उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज ने हमेशा मोहब्बत, अमन शांति व भाईचारे का संदेश दिया. फातिहा ख्वानी के बाद लोगो के बीच लंगर का वितरण किया गया. मौके पर मुख्तार आलम, मो काशिफ सजा, वसीम अकरम, साबिर अंसारी, आसिफ रजा, मो साकिब, अहमद रजा, मो नसीम, अकील अजहर, मो अजमल आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर फातिहा ख्वानी आयोजित

छठी शरीफ पर फातिहा व लंगर का किया गया आयोजन

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी की 814 वीं छठी शरीफ के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola