आइसीटी बेस्ट विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आइसीटी बेस्ट विद्यालयों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

करौं के राज्यकृत कन्या मध्य विद्यालय में आयोजन

विज्ञापन

करौं. प्रखंड क्षेत्र के राज्यकृत कन्या मध्य विद्यालय करौं में मंगलवार को प्रखंड के कंप्यूटर बेस्ट विद्यालयों के 27 आईसीटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण 28 अप्रैल से 4 मई तक चलेगा. प्रशिक्षण में वैसे मध्य विद्यालयों के शिक्षक भाग ले रहे हैं, जिन्हें कंप्यूटर की शिक्षा दिया जाना है. प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक गोवर्धन कुमार राय व दीपक कुमार दास ने कंप्यूटर संबंधित कार्यों को किस प्रकार सहजता के से किया जाये. इसके बारे में बारी-बारी से जानकारी दी. कंप्यूटर शुरू होने वाले विभिन्न क्रियाकलापों के विषय में शिक्षकों को विस्तार से जानकारी दी गयी. बताया गया कि सभी शिक्षक पांच दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में भाग लेकर कंप्यूटर संबंधी कामों को सीखने का कार्य करें. ताकि वे विद्यालय में जाकर इसको धरातल पर उतर सके और छात्र-छात्राओं को सही ढंग से कंप्यूटर संबंधी जानकारी दे. मौके पर पर राज्यकृत कन्या मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक नकुल दास, सहदेव रजवार, मिथिलेश चौधरी, रवि साहा, जयप्रकाश भंडारी, सुशील सिंह, बृजेश पांडे, अश्वनी कुमार, उपेंद्र झा, काकोली रावत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola