डांडिया महारास व फूलों की होली देख झूमे दर्शक

Updated:
विज्ञापन
डांडिया महारास व फूलों की होली देख झूमे दर्शक

चितरा में फूलों की होली का दर्शकों ने खूब उठाया आनंद

विज्ञापन

चितरा. कोलियरी के दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को रात वृंदावन के कलाकारों ने भजन व झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया. इस दौरान कलाकारों ने वृंदावन की डांडिया महारास व फूलों की होली, बांके बिहारी का दर्शन व लठमार होली का सचिव मंचन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध कलाकार शालिनी शर्मा, उदय व अवधेश ब्रजभाषी ने घर में पधारो गजानन मेरे घर में पधारो…, जय जय ब्रजभूमि भजन प्रस्तुति दी. वहीं, मंच संचालन राजेश राय ने किया. उधर, यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेकानारायण देव ने वृंदावन से कलाकारों को स्मृति चिह्न व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, चितरा थाना प्रभारी विकास पासवान, एएसआइ राम अनूप प्रसाद व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रूपेश मिश्रा समेत अन्य को भी स्मृति चिह्न भेंट किया. मौके पर कोलियरी महाप्रबंधक एके आनंद, अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
संजय कुमार राणा

लेखक के बारे में

By संजय कुमार राणा

2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola