नवपदस्थापित एसपी ने मधुपुर थाना का किया निरीक्षण

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
नवपदस्थापित एसपी ने मधुपुर थाना का किया निरीक्षण

मधुपुर3 शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

विज्ञापन

मधुपुर. नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने सोमवार शाम पहली बार मधुपुर थाना पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान एसपी ने विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता होगी और इस दिशा में सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता से कार्य करना होगा. उन्होंने बताया कि पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका नियमित निरीक्षण का हिस्सा है, जिसके तहत वे थानों की कार्यप्रणाली का जायजा ले रहे हैं. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, इंस्पेक्टर इंचार्ज संतोष कुमार गुप्ता सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola