देवघर के बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे बंगाल की मुख्यमंत्री के भाई का मोबाइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
देवघर के बाबा मंदिर में पूजा करने पहुंचे बंगाल की मुख्यमंत्री के भाई का मोबाइल चोरी, पुलिस जांच में जुटी

देवघर में पेड़ा खरीदने के दौरान दुकान में किसी ने अमित के पॉकेट से सैमसंग (गैलक्सी-जेड फोल्ड-टू) कंपनी का मोबाइल चुरा लिया था. उक्त मोबाइल की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Jharkhand News: नौ दिसंबर को बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे अमित बनर्जी का मोबाइल पेड़ा गली से चोरी हो गया था. चोरी की शिकायत नगर थाना में दर्ज कराने के बाद अमित वापस बंगाल चले गये थे. चार दिन बाद जब मोबाइल चोर की तलाश में कोलकाता के लाल बाजार थाना की पुलिस टीम देवघर पहुंची तो पता चला कि चोरी हुआ मोबाइल बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भाई अमित बनर्जी का था.

देवघर में पेड़ा खरीदने के दौरान दुकान में किसी ने अमित के पॉकेट से सैमसंग (गैलक्सी-जेड फोल्ड-टू) कंपनी का मोबाइल चुरा लिया था. उक्त मोबाइल की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है. चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है. थाने में शिकायत के दौरान अमित ने अपना पता कोलकाता के हेरिस चटर्जी स्ट्रीट दर्ज कराया था.

अमित ने देवघर से बंगाल पहुंचने पर वहां की लालबाजार थाना में भी शिकायत दी थी. मामला सीएम के भाई से जुड़ा होने के बाद बंगाल पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और जांच में देवघर पहुंची. लालबाजार थाना की चार सदस्यीय पुलिस टीम एसआइ नीलेंदु घोषाल के नेतृत्व में देवघर पहुंची है, जो यहां कैंप कर देवघर पुलिस के सहयोग से मोबाइल चोरी के आरोपी की तलाश में जुट गयी है. नगर थाना प्रभारी भी गुरुवार को मंदिर व आसपास के इलाके में सघन जांच में जुटे रहे.

  • नौ दिसंबर को बाबा मंदिर आये थे अमित बनर्जी

  • पेड़ा खरीदते समय पॉकेट से चोरी हुआ था मोबाइल फोन

  • दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात

  • लालबाजार थाना में मिली शिकायत के बाद पहुंची पुलिस

  • मोबाइल की कीमत “1.50 लाख

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola