देवघर एयरपोर्ट की तैयारी जोरों पर, इंडिगो‍ व स्पाइस जेट को फाइनल ट्रायल के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Updated at : 30 May 2022 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर एयरपोर्ट की तैयारी जोरों पर, इंडिगो‍ व स्पाइस जेट को फाइनल ट्रायल के लिए भेजा गया प्रस्ताव

श्रावणी मेला से पहले देवघर एयरपोर्ट को तैयार करने में एएआई जुट गया है. इसके लिए उन्होंने इंडिगो व स्पाइस जेट को फाइनट ट्रायल के लिए प्रस्ताव भेज दिया है. कोलकाता से दोनों फ्लाइट ट्रायल के लिए देवघर एयरपोर्ट आयेगी

विज्ञापन

देवघर : श्रावणी मेला से पहले देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शुरू कर दी है. एएआइ ने देवघर एयरपोर्ट में रन-वे का फाइनल ट्रायल करने के लिए इंडिगाे व स्पाइस जेट के रिजनल डायरेक्टर को प्रस्ताव भेज दिया है. 15 जून तक दोनों एयरलाइंस कंपनियों को देवघर एयरपोर्ट के रन-वे का ट्रायल उड़ान करने का प्रस्ताव दिया है.

ट्रायल पूरी तरह सफल होने के बाद देवघर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने का रास्ता बिल्कुल साफ हो जायेगा. पिछले दिनों एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार ने देवघर एयरपोर्ट का निरीक्षण कर पूरी तरह संतुष्टि जताने के बाद फाइनल ट्रायल के लिए इंडिगाे व स्पाइस जेट को प्रस्ताव भेजने का निर्देश इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के रीजनल डायरेक्टर को दिया था, जिसके बाद ई-मेल के जरिये दोनों एयरलाइंस कंपनियों को सूचित किया गया है.

कोलकाता से दोनाें फ्लाइट ट्रायल के लिए देवघर एयरपोर्ट आयेगी. चेयरमैन के निर्देश पर एयरपोर्ट परिसर समेत पार्किंग एरिया व रन-वे के आसपास लाइट की संख्या बढ़ा दी गयी है. साथ ही टर्मिनल के बिजनेस लाउंज व वीआइपी लाउंज में सीटिंग अरेजमेंट को बेहतर कर दिया गया है. उद्घाटन से पहले ट्रर्मिनल के डिस्पले बोर्ड समेत सभी डिजिटल मशीनों का अपडेट किया जा रहा है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola