शिक्षक हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग, निकाला कैंडल मार्च

मधुपुर के कोर्ट मोड़ स्थित आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष से दर्जनों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इसमें शामिल लोग हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे
मधुपुर. थाना क्षेत्र के महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह शिक्षक नेता संजय दास की बम मारकर हत्या किये जाने के विरोध में शनिवार शाम को शहर के कोर्ट मोड़ स्थित आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष से दर्जनों लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इसमें शामिल लोग हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे. कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी की. इसमें शामिल लोग अपने हाथों में तख्ती व बैनर लिये हुए थे. कैंडल मार्च कोर्ट मोड़ से निकलकर बेलपाड़ा होते हुए एसआर डालमिया रोड, डालमिया कूप, रामचंद्र हटिया बाजार रोड होकर गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ. मार्च में पीड़ित परिवार के साथ विभिन्न समुदाय बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे. बताया जाता है कि कैंडल मार्च निकालने के एक दिन पूर्व दिवंगत शिक्षक संजय दास की पत्नी उषा रानी दास ने सभी जाति धर्म के लोगों से उचित न्याय व घटना की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कैंडल मार्च में शामिल होने की मार्मिक अपील की थी. उन्होंने कहा था कि यह इस तरह की घटना किसी दूसरे का साथ भविष्य में नहीं हो, इसके लिए सभी एकजुट होकर इस लड़ाई में उनका साथ दें. संजय दास की हत्या को एक सप्ताह से अधिक समय हो चुके हैं. मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर घटना के उद्भेदन का दावा पुलिस कर रही है, लेकिन पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है. पीड़ित परिवार का कहना है कि राजनैतिक दबाव में पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है. कहा कि अभी भी घटना का मास्टर माइंड को पुलिस नहीं पकड़ा है. इधर पुलिस का कहना है की घटना में पुलिस सही दिशा में जांच कर चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसके बाद पुलिस अनुसंधान क्रम में जांच के बाद जिसका भी नाम सामने आएगा उसे छोड़ा नहीं जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




