नॉकआउट मैच में डीसीए देवघर की टीम विजयी

Updated at : 21 Feb 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
नॉकआउट मैच में डीसीए देवघर की टीम विजयी

मधुपुर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से टी 20 चैलेंजर कप आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को डीसीए देवघर व एलेवन स्टार विद्यापीठ लखीसराय के बीच खेला गया. टॉस जीतकर एलेवन स्टार लखीसराय ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम 133 रन ही बना सकी. लखीसराय की ओर से शुभम ने 58 व सुशांत ने 11 रन की पारी खेली. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए देवघर की टीम ने 17.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया. देवघर की ओर से यश ने 52 व जुनैद ने 50 रन की पारी खेली. देवघर के यश सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में मो. खुशहाल व रौशन रहे. प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला भांगूर क्रिकेट टीम कोलकाता व गिरिडीह के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में भांगूर क्रिकेट टीम कोलकाता ने 67 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी गिरिडीह की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 68 रन बनाकर विजयी हुआ. मधुपुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में हिस्सा ले रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola