आजादी के जश्न को तैयार देवघर,डीसी-एसपी ने परखी परेड की अंतिम तैयारियां

Updated:
विज्ञापन

परेड में शामिल टुकड़ियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच देवघर में परेड का फाइनल रिहर्सल संपन्न. डीसी-एसपी ने नौ टुकड़ियों के अनुशासन और कदमताल का बारीकी से निरीक्षण किया.

विज्ञापन

देवघर. स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को केकेएन स्टेडियम परिसर में परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ. सुबह नौ बजे उपायुक्त सौरव कुमार भुवानियां और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर स्टेडियम पहुंचे. इसके बाद दोनों अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया.

नौ टुकड़ियों ने दिखाया अनुशासन और कदमताल का दम

परेड कमांडर के नेतृत्व में जिला बल, गृहरक्षा वाहिनी और विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने निर्धारित अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया. इस दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों की सलामी स्वीकार की. फाइनल रिहर्सल में कुल नौ टुकड़ियों ने हिस्सा लिया.

स्कूली टुकड़ियों और बैंड ने किया शानदार मार्च पास्ट

रिहर्सल में आरके मिशन विद्यापीठ का बैंड, डिवाइन पब्लिक स्कूल की दो टुकड़ियां, आरएल सराफ स्कूल और आर मित्रा स्कूल की एनसीसी टुकड़ियों समेत अन्य दल शामिल रहे. सभी टुकड़ियों ने निर्धारित ताल और अनुशासन के साथ मार्च पास्ट किया.

डीसी-एसपी ने परखी एकरूपता और अनुशासन

अधिकारियों ने परेड के दौरान टुकड़ियों की एकरूपता, कदमताल और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया. जहां आवश्यक लगा, वहां तैयारियों को और बेहतर करने के निर्देश दिए गये. फाइनल रिहर्सल के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया.

डीसी-एसपी ने झंडोत्तोलन और राष्ट्रगान के दौरान मौजूद स्कूली छात्राओं से भी रूबरू होकर तैयारियों की जानकारी ली. दोनों अधिकारियों ने स्टेडियम परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की जा रही अंतिम तैयारियों का भी जायजा लिया.

प्रशासन की ओर से परेड से लेकर झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.


विज्ञापन
अजय कुमार यादव

लेखक के बारे में

By अजय कुमार यादव

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola