देवघर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 05 Dec 2023 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन, खेलकूद में दिव्यांग बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

जलेबी रेस में प्राथमिक कक्षा में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालपोखर, करौं के रितेश कुमार, दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा, मोहनपुर के आनंद कुमार व तीसरा स्थान मध्य विद्यालय केंदुआ, देवीपुर के बोलबम देव ने प्राप्त किया.

विज्ञापन

झारखंड शिक्षा परियोजना, देवघर के द्वारा समावेशी शिक्षा के तहत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय परिसर में किया गया. कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से लगभग 120 दिव्यांग छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम शुभारंभ एडीपीओ शिव शंकर प्रभात, एपीओ कुमारी डोली, एपीओ संजय कुमार, आभा मंडल, मधु कुमारी, सुनीता होरो, रामसागर कुमार, संतोष कुमार ने किया. एपीओ कुमारी डोली ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें 100 मीटर रेस, जिलेबी रेस, म्यूजिकल चेयर, सुई धागा, गुब्बारा फूलाना, फूल माला आदि शामिल था. इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले दिव्यांग बच्चों को पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया.


प्रतियोगिता में विजेता

जलेबी रेस में प्राथमिक कक्षा में प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय लालपोखर, करौं के रितेश कुमार, दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसा, मोहनपुर के आनंद कुमार व तीसरा स्थान मध्य विद्यालय केंदुआ, देवीपुर के बोलबम देव ने प्राप्त किया. माध्यमिक कक्षा में प्रथम स्थान केजीबीवी, देवघर की कुसमी कुमारी, दूसरा स्थान केजीबीवी, करौं की मटकु कुमारी हांसदा व तीसरा स्थान प्लस टू हाइस्कूल सारवां के अक्षय कुमार ने प्राप्त किया. सुई धागा रेस में माध्यमिक कक्षा में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय सोनारायठाढ़ी की मंजु कुमारी, दूसरा स्थान केजीबीवी सारवां की बंटी कुमारी व तीसरा स्थान केजीबीवी, पालोजोरी की ज्योति कुमारी ने प्राप्त की. सुई धागा रेस में प्राथमिक कक्षा प्रथम स्थान केजीबीवी, सारवां की आशा कुमारी, दूसरा व तीसरा स्थान केजीबीवी सारठ की नेहा मुर्मू व कजोली हेंब्रम ने प्राप्त की.

Also Read: देवघर : दो दिनों में 108 दोपहिया वाहनों से 4.62 लाख वसूला जुर्माना

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola