नॉकआउट क्रिकेट मैच में चितरा की टीम हुई विजयी

Updated at : 20 Feb 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
नॉकआउट क्रिकेट मैच में चितरा की टीम हुई विजयी

मधुपुर के बावनबीघा रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन

मधुपुर. बावनबीघा रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को को न्यू सनराइज स्पोर्ट्स क्लब चितरा बनाम बॉयज क्लब मधुपुर के बीच मैच खेला गया. जिसमें चितरा ने मधुपुर को को 42 रनों से हराया. टॉस जीतकर न्यू सनराइज स्पोर्ट्स क्लब चितरा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी. चितरा की ओर से शिवांशु ने 29 व भार्गव ने 17 रन बनाये. वहीं, मधुपुर के सौरभ व सोफिया ने 2-2 विकेट लिया. जवाबी पाली खेलते हुए मधुपुर की पूरी टीम की पूरी टीम 15.4 ओवर में 94 रन पर ही ऑल आउट हो गयी. मधुपुर की ओर से अब्दुल ने 27 व जैद ने 11 रन की पाली खेली. चितरा के फराज खान ने सर्वाधिक चार बल्लेबाज को आउट किया. उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में ओवैश और रौशन ने बखूबी मैच खिलाया. मधुपुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है. यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी विजय कुमार ने दी है. मौके पर दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola