चितरा पावरग्रिड पहुंचा नया 50 एमवीए ट्रांसफार्मर, जल्द मिलेगी निर्बाध बिजली
चितरा पावरग्रिड में शुरू हुई स्थापना
चितरा. चितरा पावरग्रिड में शनिवार सुबह 50 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर पहुंच गया. ट्रांसफार्मर के पहुंचने के बाद अधिकारियों की निगरानी में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पावरग्रिड के मुख्य प्रवेश द्वार पर जगह कम होने के कारण भारी ट्रांसफार्मर को अंदर ले जाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके चलते गेट के एक हिस्से को हटाना पड़ा. इस संबंध में विभाग के उपमहाप्रबंधक (संचरण) विनोद कुमार भोई ने बताया कि पहले से स्थापित 50 एमवीए ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है. स्थापना कार्य पूरा होने के बाद इसका परीक्षण किया जायेगा और सब कुछ ठीक रहने पर इसे चालू कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अगले लगभग एक सप्ताह के भीतर नये ट्रांसफार्मर से संबंधित फीडरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित विद्युत सेवा मिल सकेगी. मौके पर कार्यपालक अभियंता सुधीर कुमार, कनीय अभियंता दीपक कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय कुमार राणा
2005 से प्रभात खबर में काम कर रहे हैं. सभी प्रकार का खबरों में रुचि है. खासकर विकासात्मक मुद्दों जिससे लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच सके. ऐसी पत्रकारिता को पसंद करते हैं. इसीलिए लगातार इस दिशा में ही अपनी रिपोर्टिंग करते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए