रांची में लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, नौजवानों को ठगने का लगाया आरोप

भाजपा नगर व प्रखंड इकाई के संयुक्त तत्वाधान में शहर के थाना मोड़ पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया.
प्रतिनिधि, मधुपुर. भाजपा नगर व प्रखंड इकाई के संयुक्त तत्वाधान में शहर के थाना मोड़ पर शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि रांची में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा आक्रोश रैली में शामिल होने गये लोगों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस द्वारा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बेरहमी व बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया. कहा कि झारखंड की सरकार ने नौजवानों को ठगा है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आह्वान पर भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली में पुलिस द्वारा बलपूर्वक लाठी चार्ज, अश्रु गैस व रबर बुलेट से घायल करने के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया. बताया कि पांच साल गुजर गये, लेकिन हेमंत सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दे पायी. हेमंत सोरेन को सार्वजनिक रूप से अपनी वादाखिलाफी को लेकर यहां के नौजवानों और राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आक्रोश रैली से घबरा गये थे, इसलिए कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया. मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, नगर महामंत्री संतोष शर्मा, नगर उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष अवनी भूषण, युवामोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता जयसवाल, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, प्रमोद विद्यार्थी, मनोज रवानी, गोपाल मोदी, मालती सिंह, सुनीता चौधरी, मदन यादव, संजय पाठक, विवेक बथवाल, विजय चौधरी, सत्यम भैया, अमित चक्रवर्ती, अजय सिंह, अमर शर्मा, सूरज मिश्रा, विक्रम यादव, सपना विश्वकर्मा, धर्मशिला देवी, रेखा जयसवाल, अभय गुप्ता, संजय मालो, सुमित यादव, विकास गुप्ता, सुदामा यादव, सुमित चौधरी, विकास दास, सिंटू वर्णवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










