ePaper

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 दिसंबर को आयेंगे देवघर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

Updated at : 07 Dec 2023 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 दिसंबर को आयेंगे देवघर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री आगमन को लेकर देवघर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़े प्रबंध किये हैं. शिल्पग्राम और खिजुरिया कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा सर्किट हाउस और उनके आवागमन के रूट में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन

देवघर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल शुक्रवार को दोपहर बाद देवघर पहुंचेंगे. शाम को ही मुख्यमंत्री शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में पार्टी के कार्यक्रम में देवघर और गोड्डा जिले के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. उसके बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे. शनिवार को वे चांदडीह के पास खिजुरिया मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों से रू-ब-रू होंगे. इस कार्यक्रम में जहां मुख्यमंत्री का संबोधन होगा, वहीं जिले के लाभुकों के बीच सरकार की विभिन्न योजनाओं की राशि और परिसंपत्तियों का भी वितरण किया जायेगा. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री गोड्डा से शाम चार बजे देवघर पहुंचेंगे. शिल्पग्राम के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. दूसरे दिन नौ दिसंबर को दोपहर में खिजुरिया मैदान के सरकारी कार्यक्रम में जायेंगे. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री रांची रवाना हो जायेंगे.


प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

उनके आगमन को लेकर देवघर जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कड़े प्रबंध किये हैं. शिल्पग्राम और खिजुरिया कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी. इसके अलावा सर्किट हाउस और उनके आवागमन के रूट में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिये गये हैं. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कितने की परिसंपत्ति का वितरण होगा, उदघाटन, शिलान्यास आदि की सूची तैयार की जा रही है.

Also Read: देवघर : पुराना सदर अस्पताल में जल्द बनेगा 50 बेड का प्री-फैब्रिकेटेड फील्ड हॉस्पिटल

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola