Deoghar news : सीमेंट कारोबारी से 6.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ट्रक मालिक समेत चालक व अन्य पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 21 Feb 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : सीमेंट कारोबारी से 6.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ट्रक मालिक समेत चालक व अन्य पर दर्ज करायी प्राथमिकी

देवघर के बैजनाथपुर में छड़ और सीमेंट का कारोबार करने वाले व्यवसायी ने उसके साथ 6. 17 लाख रुपये की धोखाघड़ी होने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर. देवघर-दुमका रोड पर बैजनाथपुर के छड़ सीमेंट कारोबारी प्रभाष कुमार वर्णवाल ने उसके साथ 6.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी होने की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी है. मामले में जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के समीप रहने वाले बिहार अंतर्गत चकाई थाना क्षेत्र के लीलूडीह गांव निवासी ट्रक मालिक प्रफुल्ल उपाध्याय उर्फ फूल बाबू समेत गाड़ी चालक जमुई के ही चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के मालदेहडीह गांव निवासी दिवाकर यादव व खलासी बसहरा गांव निवासी सुचित यादव को आरोपित बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक दिनांक 10.02.2025 को गिरीडीह से छड़ लेकर एवं कारोबारी के ऑफिस वैजनाथपुर से कागजात लेकर ( JH15E 5103) ट्रक पाकुड़ के धुलियान के लिए निकला, जिसका चालक दिवाकर यादव, खलासी सुचित यादव व ट्रक के मालिक प्रफुल्ल उपाध्याय उर्फ फुल बाबू, जो वर्तमान में जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल के बगल के रहने वाले हैं. दिनांक 13.02.2025 की शाम में धुलियान के सफीकुल आलम के यहां गाड़ी खाली करके निकला. सफीकुल ने गाड़ी के चालक व खलासी को नगद 6,00,000/ (छः लाख) रुपये व 17,000/(सतरह हजार) रुपये भाड़़ा के रूप में दिया गया. दिनाक 14.02.2025 की सुबह करीब 3/4 बजे तक चालक से बात हुई. उसके बाद से चालक का मोबाइल बंद बताने लगा. गाड़ी मालिक से फोन पर बात करने पर बताया गया कि चालक व खलासी से कोई बात नहीं हुई है, साथ ही चालक व खलासी कहां है, इस पर ट्रक मालिक ने अनभिज्ञता जतायी. काफी खोजबीन के बाद दिनांक 15.02.2025 को चकाई स्थित एक पेट्रोल पंप में बिना चालक व खलासी के उक्त ट्रक को खड़ा देखा. पूछताछ में पेट्रोल पंप वाले यह नहीं बता पाये कि ट्रक वहां कब से खड़ी है. ऐसे में कारोबारी प्रभाष ने आरोप लगाया है कि पैसे गबन करने के लिये तीनों आरोपितों की मिलीभगत से यह कारनामा किया गया है. मामले में नगर थाने की पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola