टाभाघाट : भतीजी की 10 जून को होने वाली शादी के लिए रखे थे जेवरात और कैश, घर में चोरी
Author Nishidh malviya
Updated:
विज्ञापन

जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव में एक घर से चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली. गृहस्वामी ने इस संबंध में जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव के आदर्श नगर में एक घर से चोरों ने लाखों के सामान की चोरी कर ली. आलमगीर अंसारी के घर से चोर नकदी, चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये. घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पीड़ित ने कहा है कि रविवार की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहे थे. देर रात को चोरों ने घर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
चोर घर में रखे 1,09,000 रुपये, चांदी की पायल व चैन ले गये. बताया कि जेवरात करीब 20 भर का था, बताया कि नकदी और जेवरात अपनी भतीजी की शादी के लिए रखे थे. 10 जून को भतीजी की शादी तय थी, उसके लिए नकदी और जेवरात रखे थे. पीड़ित ने बताया कि अब भतीजी की शादी के लिए परेशानी आ गयी है. इतनी जल्दी पैसे का इंतजाम कहां से हो पायेगा. वहीं पीड़ित ने बतायाकि उसके परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाके में सभी सामान की खोजबीन की. लेकिन सफलता हासिल नही हो सका. घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.हाइलाइटर
॰घटना के बाद पीड़ित ने दर्ज करायी प्राथमिकी॰घर में रखे 1,09,000 रुपये और जेवरात ले गया चोर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










