पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति गिरफ्तार

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
पति समेत तीन पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति गिरफ्तार

मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के लालगढ़ मोहल्ले की गुलजादी खातून ने अपने पति समेत ससुराल के तीन सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज में दो लाख नकद, एक अपाचे बाइक व एक अलमीरा की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं. महिला के बयान पर मधुपुर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है. महिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति हुसैन शेख को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता गुलजादी खातून ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. बाद में दोनों पक्षों के परिजन के रजामंदी से शादी हुई. शादी के कुछ माह तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा. उसके बाद पति व परिवार के दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित दिया जाने लगा. यह सिलसिला लगातार चलता रहा. इससे आजिज होकर थाना आना पड़ा. उसने मधुपुर महिला थाना में लिखित आवेदन देकर पति सहित तीन को आरोपी बनाया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola