जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया गया वितरण

Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा के पंदानियां गांव में अभियान का आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के पंदानियां गांव में कड़ाके की ठंड व शीतलहरी को देखते हुए बुधवार को अभियान के तहत जनजातीय समूह व जरूरतमंदों के बीच जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि इमरान अंसारी, बीडीओ शशि संदीप सोरेन, उप प्रमुख बिनोद हेंब्रम, मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से कंबल का वितरण किया. इस दौरान वृद्ध, असहाय व अन्य दर्जनों जरूरतमंदों के बीच घूम घूमकर कंबल का वितरण किया. मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जरूरतमंदों के बीच पारदर्शी तरीके से कंबल का वितरण किया जायेगा. प्राथमिकता के आधार पर प्रखंड की सभी पंचायतों में कंबल का वितरण किया जायेगा. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के कर्मी को जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहने की जरूरत है. कहा कि जरूरतमंद किसी भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए सरकार संकल्पित है. कहा ठंड व शीतलहरी से कोई प्रभावित न हो इसपर विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है. उन्होंने पंचायत कर्मियों को इस पर विशेष नजर रखने की बात कही. मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola