ePaper

देवघर में किसानों का ई-केवाईसी कराया जायेगा अपडेट, पंचायत भवनों में लगेगा शिविर

Updated at : 14 Jun 2023 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर में किसानों का ई-केवाईसी कराया जायेगा अपडेट, पंचायत भवनों में लगेगा शिविर

देवघर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में आज शिविर लगाया जा रहा है, जहां लाभ से वंचित किसानों का ई-केवाईसी अपडेट कराया जायेगा. साथ ही लैंड सीडिंग भी की जायेगी. किसान मित्र अपने-अपने क्षेत्र में जाकर वंचित किसानों को इसकी जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं.

विज्ञापन

e-KYC of Farmers: देवघर प्रखंड के सभी पंचायतों के पंचायत भवनों में आज शिविर लगाया जा रहा है, जहां लाभ से वंचित किसानों का ई-केवाईसी अपडेट कराया जायेगा. साथ ही लैंड सीडिंग भी की जायेगी. किसान मित्र अपने-अपने क्षेत्र में जाकर वंचित किसानों को इसकी जानकारी देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं. किसान मित्रों से आग्रह किया गया कि किसानों को पंचायत भवन में पहुंचायें.

समीक्षा बैठक के बाद दिए गए निर्देश

दरअसल, देवघर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एटिक कार्यालय में मंगलवार को किसान मित्रों की समीक्षा बैठक हुई थी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक शेखर ने की. उन्होंने किसान मित्रों को झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत मानक कृषकों का ई-केवाईसी और पीएम किसान योजना अंतर्गत कृषकों का ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग को लेकर निर्देश दिये.

देवघर प्रखंड में इतने किसान लाभ लेने से वंचित

बता दें कि देवघर प्रखंड क्षेत्र में झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में 1562 कृषक और पीएम किसान योजना में 12848 कृषक लाभ लेने से वंचित हैं. समीक्षा बैठक में सहायक तकनीक प्रबंधक सुषमा कुमारी, साजन पांडे, सुनील कुमार, राहुल कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, दिलीप यादव, मुकेश चौहान, इब्राहिम अंसारी, गौतम राय, गुंजा देवी आदि मौजूद थे.

Also Read: पीएम किसान और झारखंड कृषि ऋण माफी योजना में बचे 24,702 किसानों का ई-KYC कराने का निर्देश

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola