देवघर : मोहनपुर के जैप-5 में एके-47 से चली 6 गोलियां, भभुआ निवासी हवलदार शिवपूजन पाल की मौत

एके-47 से चली गोली से हो गयी जैप-5 के जवान की मौत.
Bullets Fired at JAP-5: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में बिहार के भभुआ जिले के निवासी और मोहनपुर के जैप-5 में तैनात शिवपूजन पाल को एके-47 की 6 गोलियां लगीं. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. गोली किसने चलायी या कैसे चली, इसका पता नहीं चल पाया है. जैप-5 की आंतरिक जांच जारी है. रांची से फॉरेंसिक विभाग की टीम जांच के लिए रवाना हो गयी है.
Table of Contents
Bullets Fired at JAP-5| आशीष कुंदन/श्रवण मंडल, देवघर/मोहनपुर : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित जैप-5 कैंप के मैगजीन ड्यूटी में हवलदार शिवपूजन पाल (50) को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. एके-47 से कुल 6 गोलियां चलीं, जो हवलदार की गर्दन के ऊपर दाढ़ी के पास लगी. हालांकि, किस परिस्थिति में गोली चली, इसकी पड़ताल की जा रही है.
सबसे पहले मोहनपुर थाना का गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंचा
घटना की सूचना पाकर पहले मोहनपुर थाना के गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. एसपी सौरभ की क्राइम मीटिंग से निकलकर मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार भी जैप-5 परिसर पहुंचे. रांची से फॉरेंसिक टीम घटनास्थल के लिए निकल गयी है. जैप-5 के समादेष्टा दीपक कुमार भी यहां नहीं थे. मामले की सूचना पाकर वह भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच रहे हैं.
बिहार के भभुआ के रहने वाले थे मृतक हवलदार शिवपूजन पाल
मृतक हवलदार बिहार के भभुआ जिले के रहने वाले थे. हवलदार को 6 गोलियां लगी हैं. हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इस संबंध में कोई कुछ नहीं बता रहा है. कहा जा रहा है कि हथियार की सफाई करते समय गोली चल गयी. बहरहाल, जांच के बाद ही गोली चलने के कारणों का पता चल पायेगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bullets Fired at JAP-5: जैप-5 की आंतरिक जांच जारी
मीडियाकर्मियों को गेट पर ही रोक दिया गया. अंदर जाने नहीं दिया जा रहा. पता चला है कि शिवपूजन की ड्यूटी मैगजीन पर थी और आज ही वह एके-47 लेकर ड्यूटी पर तैनात हुए थे. समाचार लिखे जाने तक मोहनपुर थाना की पुलिस जांच में जुटी है. वहीं, जैप-5 की आंतरिक जांच जारी है.
इसे भी पढ़ें
Deoghar News : बाबा मंदिर में उमड़े भक्त, पांच हजार से अधिक लोगों ने कूपन लेकर की पूजा
Deoghar news : एटीएम में फंसा कार्ड, मदद के बहाने 65200 रुपये उड़ाये
Deoghar News : कला प्रदर्शनी में रचनात्मकता का अनूठा प्रदर्शन, बच्चों ने कैनवास में भरे रंग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




