नॉकआउट क्रिकेट मैच में बोकारो की टीम हुई विजयी

Updated at : 22 Feb 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
नॉकआउट क्रिकेट मैच में बोकारो की टीम हुई विजयी

मधुपुर में नॉकआउट क्रिकेट मैच में बोकारो की टीम हुई विजयी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के बावनबीघा स्थित रेलवे टीटीसी मैदान में मधुपुर क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित टी 20 चैलेंजर कप नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को स्टार क्रिकेट एकेडमी बोकारो व स्माइल एलेवन साहेबगंज के बीच खेला गया. टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट एकेडमी बोकारो ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 240 रन बनाया. बोकारो की ओर से अभिषेक व सुमित ने 74-74 रन की पारी खेली. वहीं जवाबी पारी खेलते हुए साहिबगंज की टीम 17.4 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गयी, जिसमें बोकारो ने साहिबगंज को 75 रनों से हराया. साहेबगंज की ओर से मुजाहिद ने 23 व मनी ने 22 रन की पारी खेली. बोकारो के अभिषेक कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर के रूप में सौरव व रौशन रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola