भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला

मधुपुर : भाजपा महिला व नगर इकाई ने किया पुतला दहन

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के गांधी चौक में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा व नगर इकाई के संयुक्त तत्वावधान में इंडी गठबंधन के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा महिलाओं के अधिकारों को छीने जाने के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि विगत तीन दशक से अधिक समय से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा रहा है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ इंडी गठबंधन ने वोट कर यह साबित कर दिया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाओं को उनका अधिकार मिले. इंडी गठबंधन ने मातृ शक्ति का अपमान करने का काम किया है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनीता जयसवाल, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, मालती सिन्हा, मिती कुमारी, प्रियंका मोंटी, सपना विश्वकर्मा, मधु शर्मा, रेखा सर्राफ, नोबिता देवी, ललिता, पुष्पा, तनु, सोना देवी, मुनकी देवी, मिट्ठू दत्ता, मिली जयसवाल, प्रमोद विद्यार्थी, शैलेंद्र गौतम, विनय वर्मा, अशोक गोंड, एनुल होदा, मदन यादव, विक्की सिंह, सत्यम भैया, अजीत खंडेलवाल, संजय मिश्रा, गोपाल मोदी, गुड्डू दुबे, विजय चौधरी, प्रकाश गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, रंजीत झा, संतोष शर्मा, राम केवट, सत्यनारायण रवानी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : भाजपा महिला व नगर इकाई ने किया पुतला दहन

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola