बाबा मंदिर के 18 दान पात्रों से निकले 17.88 लाख रुपये, विदेशी मुद्राएं भी मिलीं

Updated:
विज्ञापन

गिनती | Prabhat Khabar Network

कड़ी सुरक्षा में खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दान पात्र, ₹17.88 लाख नकद के साथ नेपाली, भूटानी और थाई मुद्राएं भी मिलीं.

विज्ञापन

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में गुरुवार को 18 दान पात्र खोले गये. इनसे कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए. दान पात्रों से 6730 नेपाली रुपये के अलावा एक भूटानी मुद्रा और थाईलैंड की 20 मुद्राएं भी मिलीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच खोले गये दान पात्र

दान पात्रों को खोलने की प्रक्रिया गुरुवार दोपहर 12 बजे से दंडाधिकारी राहुल कुमार एवं कमलेश कुमार की अगुवाई में शुरू हुई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दीवान सोना सिन्हा एवं संतोष पंडित ने एक-एक कर सभी दान पात्र खोले और उसमें जमा राशि को बैग में निकाला.

सीसीटीवी की निगरानी में हुई रुपयों की गिनती

दान पात्रों से निकाली गयी राशि को सुरक्षा घेरे में मंदिर प्रशासनिक भवन लाया गया. यहां सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में राशि की गिनती शुरू की गयी. गिनती पूरी होने के बाद कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए.

नेपाली, भूटानी और थाई मुद्रा भी मिली

दान पात्रों से भारतीय मुद्रा के अलावा 6730 नेपाली रुपये, एक भूटानी मुद्रा तथा थाईलैंड की 20 मुद्राएं भी मिलीं. विदेशी मुद्रा मिलने से पता चलता है कि बाबा मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु दान करते हैं.

मंदिर के अधिकारी व कर्मी रहे मौजूद

राशि की गिनती के दौरान मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, लेखापाल संजय सुमन सिन्हा, दारोगा आदित्य फलाहारी, रमेश मिश्रा, शशि मिश्रा, राज नारायण श्रृंगारी, करन केसरी, उपेंद्र मंडल, प्रमोद यादव, राजेश यादव, विजय झा, अमित द्वारी, अमित मिश्रा, बैद्यनाथ तुषार, आदर्श मिश्रा, संतोष पांडे, भोला भंडारी, सुबोध वर्मा, प्रदीप झा, पारस झा, श्रीराम झा, अरुण राउत, धर्मानंद झा सहित अन्य मौजूद रहे.


विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola