ePaper

राममय हुई बाबा बैद्यनाथ की नगरी, आज मनेगी श्रीराम के आगमन की खुशी

Updated at : 22 Jan 2024 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
राममय हुई बाबा बैद्यनाथ की नगरी, आज मनेगी श्रीराम के आगमन की खुशी

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बाबा नगरी में हर तरफ जबरदस्त उत्साह है. बाबा नगरी श्रीराम की भक्ति में डूब गयी है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित रामदरबार को फूलों से सजाया गया है.

विज्ञापन

देवघर : अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बाबा बैद्यनाथ की नगरी राममय हो गयी है. हर तरफ जबरदस्त उत्साह है. बाबा नगरी श्रीराम की भक्ति में डूब गयी है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित रामदरबार को फूलों से सजाया गया है. साथ ही पूरे देवघर में सैकड़ों मठ-मंदिर व आश्रम की आकर्षक सजावट की गयी है. वहीं शहर को आकर्षक लाइट से सजाया गया है. पूरा शहर श्रीराम पताका व गेरुआ रंग से रंगा हुआ है. हरेक गली-मुहल्ले के छोटे-बड़े मंदिरों को सजाया जा रहा है. कई जगहों पर राम दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही है. शहर में दर्जनों जगहों पर अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा व रामलला की महाआरती का सीधा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है. टावर चौक, सत्संग, हिरना सहित अन्य जगहों पर बड़े स्क्रीन लगाये गये हैं, जहां लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गयी है. राम मंदिर कर प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह शहर के हरेक गली-मुहल्ले में देखा जा सकता है. शहर का कोई ऐसा घर नहीं बचा है, जहां घर की छत या फिर प्रांगण में श्रीराम का पताका नहीं लहरा रहा हो. सोमवार को घर-घर दीप जलाये जायेंगे. शहर के बाबा मंदिर से लेकर हर प्रखंड, मंडल पंचायत व मुहल्लों में जोरदार तरीके से उत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है.

श्रीराम की भक्ति में डूब बाबानगरी, गूंज रहे राम धून

अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले बाबा नगरी में हर तरफ जबरदस्त उत्साह है. बाबा नगरी श्रीराम की भक्ति में डूब गयी है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित रामदरबार को फूलों से सजाया गया है. साथ ही पूरे देवघर में सैकड़ों मठ-मंदिर व आश्रम की आकर्षक सजावट की गयी है. वहीं शहर को आकर्षक लाइट से सजाया गया है. पूरा शहर श्रीराम पताका व गेरुआ रंग से रंगा हुआ है. सोमवार को जगह-जगह अखंड कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, विशेष पूजा-अर्चना, दीपोत्सव, भोग व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. बाबा मंदिर परिसर स्थित राम मंदिर समेत राम जानकी मंदिर को सजाया गया है. रिखिया आश्रम में रघुनाथ कुटीर में सुंदरकांड पाठ व दीपोत्सव मनाया जायेगा. इस विशेष अवसर पर कई जगह छोटो-छोटे मंदिरों का उद्घाटन व प्राण-प्रतिष्ठा भी हो रही है. श्रीराम, सीता व लक्ष्मण की झांकी के साथ रामलीला के भी कार्यक्रम हो रहे हैं. अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले देवघर में कई मंठ-मंदिरों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गयी. अलग-अलग संगठनों द्वारा अनुष्ठान व 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू कर दिया गया है.

Also Read: देवघर : दुनिया भर के मंदिर सज गये, पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर को नहीं सजाया गया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola