ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का करें चयन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का करें चयन

मारगोमुंडा : जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के बैजुटांड़ गांव में स्वयंसेवी संस्था प्रेरणा भारती के तत्वावधान में संभवा की ओर से बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पंचायती राज व्यवस्था अंतर्गत ग्राम सभा के महत्व व समुदाय की भागीदारी पर व्यापक चर्चा की गयी. इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वय अरुण कुमार निर्झर ने कहा कि नयी पंचायती राज व्यवस्था के तहत झारखंड में 2010 से ही पंचायत का चुनाव होते आ रहा है, जिसके तहत गांव के विकास के लिए ग्राम सभा के माध्यम से गांव में ही योजनाएं बनाने का प्रावधान है. ताकि गांव के वंचित वर्ग और समुदाय तक सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ पहुंच सके, लेकिन समुदाय की अज्ञानता या स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आज भी ग्राम सभा प्रभावी नहीं बन पायी है, जिसके कारण प्रत्येक गांव में वंचित समुदाय आज भी विकास की राह देख रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक गांव का युवा वर्ग और महिलाएं जागरूक नहीं होगी और अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में शामिल होकर अपनी और गांव की समस्या उजागर नहीं करेंगे तब तक गांव का समुचित विकास नहीं हो सकेगा. मौके पर कविता सोरेन, आरती कुमारी, चंचला कुमारी, महिला लीडर ललिता देवी, जानकी राय, विश्वनाथ मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola