समय पर करें टीडीएस-टीसीएस अनुपालन, ब्याज और दंड की परेशानी से बचें

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में मंचासीन आयकर अधिकारी, चेंबर के अधिकारी, उद्योगपति व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में आयकर विभाग और संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में टीडीएस-टीसीएस जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें व्यवसायियों, उद्यमियों और कर विशेषज्ञों को महत्वपूर्ण प्रावधानों और समय पर अनुपालन की जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य अनावश्यक ब्याज और दंड से बचाव सुनिश्चित करना था.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट देवघर : आयकर विभाग, देवघर एवं संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को होटल मेरिन ब्लू, देवघर में टीडीएस एवं टीसीएस जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में व्यवसायियों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं टैक्स प्रैक्टिशनर्स को टीडीएस-टीसीएस से जुड़े प्रावधानों और समयबद्ध अनुपालन की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन
कार्यशाला में मंचासीन आयकर अधिकारी, चेंबर के अधिकारी, उद्योगपति व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कार्यशाला में उपस्थित उद्योगपति व अन्य. | Prabhat Khabar Network

पीपीटी के माध्यम से समझाये टीडीएस-टीसीएस के प्रावधान

अपर आयकर आयुक्त, टीडीएस रेंज-3, धनबाद नरसिंह कुमार खलखो ने पीपीटी के माध्यम से टीडीएस एवं टीसीएस की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि टीडीएस एवं टीसीएस कर अनुपालन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है. व्यवसायियों एवं प्रतिष्ठानों को नवीन प्रावधानों की जानकारी रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में सही अनुपालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि अनावश्यक ब्याज, दंड एवं अन्य कर संबंधी परेशानियों से बचा जा सके.

सही कटौती और समय पर रिटर्न दाखिल करने पर जोर

आयकर अधिकारी, टीडीएस वार्ड, देवघर राज कुमार ने टीडीएस से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने सही टीडीएस कटौती, समय पर कर जमा करने, रिटर्न दाखिल करने तथा संबंधित प्रमाण-पत्र जारी करने के निर्धारित नियमों के पालन पर जोर दिया. किसी भी शंका की स्थिति में समय रहते आयकर विभाग से मार्गदर्शन लेने की बात कही.

आयकर अधिकारी, वार्ड-3(1), देवघर रॉय राजेश ने कर अनुपालन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने व्यवसायियों से आयकर कानूनों में होने वाले बदलावों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया.

व्यवसायियों ने पूछीं व्यावहारिक शंकाएं

चेंबर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि आयकर विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यशाला व्यवसायियों एवं उद्यमियों के लिए उपयोगी रही. उन्होंने कहा कि कर कानूनों में समय-समय पर होने वाले बदलावों के बीच ऐसे कार्यक्रम व्यापारिक समुदाय को सही जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यशाला में चेंबर पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, व्यवसायियों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने टीडीएस-टीसीएस से जुड़ी शंकाएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका समाधान किया गया. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया. आयकर विभाग के अधिकारियों ने संथाल चेंबर एवं देवघर चेंबर के सहयोग के लिए आभार जताया.

इस कार्यक्रम में निरंजन कुमार सिंह सचिव, पंकज भालेटिया सह सचिव, पियूष जायसवाल उपाध्यक्ष, गोपाल प्रसाद चौधरी सीए,पी के दत्ता सीए, संदीप रूंगटा सीए, पंकज सुलतानिया सीए, विभूति ठाकुर, आलोक मिश्रा, निलेश कोठारी, पवन केजरीवाल, प्रदीप बाजला, विवेक अग्रवाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यापारी और अधिवक्ता भी उपस्थित थे. मुख्य रूप से चेंबर रमेश बजला, देवघर चेंबर के अध्यक्ष रवि केसरी ने अपने विचार रखे. वहीं मौके पर उद्योगपति सुरेंद्र सिंघानिया, सीए रितेश टिबड़ेवाल सहित काफी संख्या में व्यवसायी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola