जनता दरबार में उठा चावाडीह सड़क-गार्डवाल निर्माण का मामला, अनियमितता की जांच के निर्देश
जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया | Prabhat Khabar Network
देवघर के जनता दरबार में डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला उठा, जिस पर डीसी ने जांच के निर्देश दिए. भू-अर्जन, पेंशन और नल कनेक्शन जैसे मामलों का भी समाधान किया गया.
देवघर : डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास समेत अन्य मामलों को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने सभी फरियादियों की समस्याएं एक-एक कर सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये. जनता दरबार में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों द्वारा ऑन द स्पॉट समाधान किया गया. वहीं, अनुकंपा से संबंधित मामलों को ससमय निष्पादित करने का आदेश दिया गया. भू-अर्जन से जुड़े मामलों का भी आवश्यक कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया.

सड़क निर्माण में अनियमितता की जांच का निर्देश
देवघर प्रखंड की चावाडीह पंचायत के टोला लेड़वा सिंधो टोला भाया बंगरिया में चल रहे मुख्यमंत्री सड़क निर्माण और दो गार्डवाल के निर्माण में अनियमितता से संबंधित शिकायत को डीसी ने संज्ञान में लिया. उन्होंने डीडीसी की निगरानी में मामले की जांच कराने का निर्देश दिया.
24 घंटे में नल कनेक्शन का आदेश
मोहनपुर प्रखंड की सरासनी पंचायत अंतर्गत ग्राम लकड़ीगंज निवासी एक व्यक्ति के आवेदन पर डीसी ने संज्ञान लिया. उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को हर घर नल योजना के तहत 24 घंटे में कनेक्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए. डीसी ने अधिकारियों को सभी शिकायतों की भौतिक जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई की प्रतिपुष्टि अपने कार्यालय में समर्पित करने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए