चिकित्सक समेत दो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी, दो लाख राजस्व की क्षति

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
चिकित्सक समेत दो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी, दो लाख राजस्व की क्षति

विद्युत अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने शुक्रवार को एक महिला चिकित्सक समेत दो व्यक्ति पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी

विज्ञापन

मधुपुर. विद्युत अवर प्रमंडल मधुपुर के सहायक अभियंता दीपक कुमार ने शुक्रवार को एक महिला चिकित्सक समेत दो व्यक्ति पर अवैध रूप से बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सहायक अभियंता ने पुलिस को बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश विभाग के अन्य मिस्त्रियों के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ला में औचक निरीक्षण को निकले थे. इस क्रम में एसआर डालमिया रोड में भी जांच की गयी. इस दौरान एक महिला द्वारा घर के विद्युत मीटर से बाइपास कर अवैध रूप से बिजली प्रयोग करते हुए पकड़ा गया. इनके द्वारा बिजली चोरी किए जाने से विभाग को 1 लाख 20 हजार राजस्व का नुकसान पहुंचा है. जबकि चांदमारी मोहल्ले के आंबेडकर चौक के पास एक अन्य व्यक्ति को मीटर बायपास कर बिजली जलाते पकड़ा गया. जिससे विभाग को करीब 80 हजार राजस्व की क्षति हुई है. दोनों को मिलाकर दो लाख राजस्व की नुकसान हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola