मारगोमुंडा: अनियंत्रित होकर स्काॅर्पियो पलटी, चालक बाल-बाल बचा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: अनियंत्रित होकर स्काॅर्पियो पलटी, चालक बाल-बाल बचा

मधुपुर: लहरजोरी-मधुपुर मुख्य पथ पर बैजूटांड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त लहरजोरी-मधुपुर मुख्य पथ पर बैजूटांड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरजोरी-मधुपुर सड़क पर बैजूटांड़ गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना सामने आयी है. बंगाल नंबर की यह स्कॉर्पियो मारगोमुंडा की ओर से मधुपुर की तरफ जा रही थी. बताया जाता है कि बैजूटांड़ गांव के पास स्थित तीखे मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन डिवाइडर से जा टकराया और पलट गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर स्कॉर्पियो के अंदर तक घुस गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और पुलिस की मदद से गाड़ी में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले आई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. हाइलार्ट्स : लहरजोरी-मधुपुर मुख्य पथ पर बैजूटांड़ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित वाहन दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola